बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा के बेंदा गांव में शनिवार को रसिक जीवन मंदिर में राधाष्टमी पर राधे-राधे की गूंज सुनाई दी. मंदिरों में राधारानी के प्राकट्योत्सव मनया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रीकृष्ण मंदिरों में सुबह राधारानी को पंचामृत से अभिषेक कर नई पोशाक धारण कराई गई. भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को राधाष्टमी पर्व बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांव चड़कमारा, मोहनपुर, मौदा, कुमारडूबी,पारुलिया, खेड़ूआ समेत अन्य गांव में बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर मंदिरों में भजन-कीर्तन कि और राधा-कृष्ण के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. विवाहित महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष व्रत रखा. मंदिरों में पूजा-अर्चना और श्रृंगार सुबह सूर्योदय से पहले महिलाएं स्नान कर विधिवत रूप से राधा जी की पूजन करने पहुंचीं. (नीचे भी पढ़ें)
मंदिरों में राधा की आरती उतारी गई और पांच रंगों के मंडप सजाए गए. भक्तों ने राधारानी को पुष्पमाला, नारियल और लाल वस्त्र अर्पित किए. श्री रसिक जीवन मंदिर के पंडित कालिपद पांडा ने बताया कि राधाष्टमी पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं पर राधारानी की विशेष कृपा होती है और हर मनोकामना पूर्ण होती है. स्थानीय महिलाएं और कीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन के साथ नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया.




