सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में आनंद सिंह सरदार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मधु सिंह सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संदर्भ में शनिवार को चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को दुर्गा चरण सरदार के बड़े पिताजी आनंद सिंह सरदार की करनी (धारदार हथियार) से वार कर हत्या करने की सूचना मिली. (नीचे भी पढ़ें)
इसके लिए एसआईटी गठित की गई है और छापेमारी कर मधु सिंह सरदार (34) को शुक्रवार रात्री गिरफ्तार किया गया. उसके निशानदेही पर खून लगा करनी भी घर से बरामद की गई. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.




