जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर 20 स्थित क्वार्टर संख्या एल 4 में रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी सुब्रतो दास के घर में मंगलवार को चोरी की घटना हुई. जानकारी के अनुसार चोरों ने घर से लगभग 30 हजार रूपये नगद राशि तथा करीब 40 लाख रूपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए है. लंच ब्रेक में ड्यूटी से घर लौटे कर्मचारी ने पीछे गेट का ताला टूटा हुआ है. वहीं अलमारी में रखे 30 हजार नगद राशि और 40 लाख रूपये के खानदानी जेवरात गायब है. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है. घटना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है. (नीचे भी पढ़ें)

दिन के उलाजे में भी चोर चोरी कर पुलिस को चुनौती दे रहे है. इसके बावजूद पुलिस सतर्कत नहीं है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय एवं आक्रोश का माहौल है. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले की त्वरित जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.




