जमशेदपुर :देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा कदमा मंडल द्वारा ग्रीनफील्ड संस्कारशाला प्ले स्कूल, कदमा में सेवा चित्र कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया.कार्यक्रम कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संयोजन देवी प्रसाद ने किया. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सभी व्यवस्थाओं का समन्वय किया.कार्यक्रम में कदमा मंडल के महामंत्री अरविंद महतो एवं राजू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, किरण सिंह एवं सुनील पांडेय, तथा मंडल मंत्री विनोद रजक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रीनफील्ड संस्कारशाला प्ले स्कूल के प्रबंधन एवं अध्यापिका श्रीमती एकता अग्रवाल का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा. विद्यालय परिवार द्वारा प्रदान किए गए सहयोग एवं उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए भाजपा कदमा मंडल की ओर से उनका हार्दिक आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया गया.इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के माध्यम से सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया.कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार एवं सहयोगकर्ताओं का भाजपा कदमा मंडल की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया गया.




