पोटका: जुड़ी पंचायत के हाकाई गांव निवासी रीया सिंह सरदार ने अपने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में 365 अंक हासिल कर मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है. रीया का नामांकन पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुआ है, जहां वह वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं.रीया सिंह सरदार पूर्व मुखिया उपेंद्र नाथ सरदार एवं सावित्री सरदार की बड़ी पुत्री हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन किया. आईसीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में उन्होंने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए, (नीचे भी पढ़े)
जबकि प्लस टू साइंस में 69 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके बाद मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लक्ष्य के साथ उन्होंने नीट की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की.रीया की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ हाकाई गांव और जुड़ी पंचायत में खुशी का माहौल है. परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने रीया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर रीया ने क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.




