जमशेदपुर: झारखंड के लिए क्रिकेट खेल चुके एवं केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस), जमशेदपुर, खेल शिक्षक निहाल सिंह ने भारतीय क्रिकेटर एवं झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए ) के सचिव सौरभ तिवारी से मुलाकात की. इस दौरान स्कूली क्रिकेट को मजबूत करने और जमशेदपुर के युवा क्रिकेटरों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.निहाल सिंह झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अपने खेल के दिनों में विशेष रूप से गेंदबाजी के लिए पहचान बनाए. जमशेदपुर के क्रिकेट मैदानों पर विकेट चटकाने के मामले में उनका प्रदर्शन हमेशा प्रभावशाली रहा है. (नीचे भी पढ़े)
खिलाड़ी के रूप में हासिल किए अनुभव को अब वह युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में इस्तेमाल कर रहे हैं.निहाल सिंह वर्तमान में जमशेदपुर के उभरते क्रिकेटरों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाले कई युवा खिलाड़ियों ने इस वर्ष विभिन्न स्तरों पर सफलता हासिल की है और कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है. इससे युवा क्रिकेटरों के बीच उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को लेकर उत्साह भी देखने को मिल रहा.




