जादूगोड़ा : यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज कंपनी के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग से उनके कार्यालय में मिला. इस मुलाकात के दौरान संघ के महासचिव डी हांसदा, अध्यक्ष मनोरंजन माहली ने कंपनी के गिरते यूरेनियम उत्पादन क्षमता पर जहां चिंता जताई, वहीं तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग को यूसिल विस्थापितों, प्रभावितों, कंपनी कर्मियों व पदाधिकारियों के अनसुलझे मुद्दों, कंपनी कर्मियों की तरक्की, विकास व कल्याणकारी मुद्दे से भी अवगत कराया. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल में शामिल महासचिव डी हांसदा, अध्यक्ष मनोरंजन माहली ने उन्हें गुलदस्ता भेट कर उनका अभिनंदन किया. प्रतिनिधिमंडल ने यूसिल प्रबंधन की किसी मुद्दे पर ठोस निर्णय के बदले ढुलमुल रवैया, कंपनी में पूर्व से चली आ रही गुटबाजी की भी समाप्ति की उम्मीद जताई, ताकि कम्पनी सामूहिक भागीदारी से आगे बढ़ सके. प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष एम माहली, महासचिव डी हांसदा, कार्यकारी महासचिव सृजन टुडू, कार्यकारी महासचिव दामू नायक, कार्यकारी महासचिव हीरा टुडू, कोषाध्यक्ष सुधीर मुंडा एवं संघ के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया.















