रांची: राजधानी रांची में रविवार को एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान डालटनगंज निवासी हवलदार भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है.हवलदार भुवनेश्वर पाल रांची के तिरिल स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थापित थे. बताया जा रहा है कि जवान ने कैंप में ही खुद को गोली मारी. घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया. जवान ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. (नीचे भी पढे)
घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.







