जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में जिउतिया पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ. मानगो के समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दो बेटियां मानगो गांधी घाट के पास डूब गयी है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने एक बच्ची ज्योति कुमारी को बचाने में कामयाब हो गये जबकि 9 साल की दूसरी बेटी पूनम कुमारी तेज बहाव में बह गयी है. संतोष ठाकुर ने बताया कि वे अपनी मां के साथ जिउतिया पर्व पर नहाने के लिए नदी घाट पर गयी थी. इसी दौरान वे लोग गहरे पानी में चले गये, जिससे वे लोग नदी के बहाव में बह गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक बेटी को तो बाहर निकाल लिया, जिसको तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. लेकिन एक बच्ची का पता नहीं चल पाया है. (नीचे भी पढ़ें)

रात हो जाने के कारण गोताखर भी उसको खोज नहीं पाये है. इसकी जानकारी मिलने के बाद मानगो निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने इसकी जानकारी उपायुक्त को दी और उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप कर रेस्क्यू कराने की मांग की है. इस घटना के बाद परिवार पर आफत आ गया है. हर कोई इस घटना को लेकर दुखी हो गये. पर्व का उल्लास मातम में तब्दील हो गया है.




