जमशेदपुर : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर शनिवार की रात करीब 9:30 बजे भुईयांसिनान पेट्रोल पंप के पास पुलिया पर एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में पटमदा के आगुईडांगरा निवासी कैलाश सिंह (18) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में गंभीर चोट आई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश सिंह शनिवार की देर शाम मानगो के दाईगुट्टू में मजदूरी करने के बाद बाइक से अकेले अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान भुईयांसिनान पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया की रेलिंग से टकरा गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बोड़ाम पुलिस ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी. इसके बाद रात करीब 11 बजे परिजन अस्पताल पहुंचे.




