जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के पीछे गुड़िया बस्ती में गमछे से फांसी लगाकर एक 26 वर्षीय युवक ने घर पर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गुड़िया बस्ती निवासी निक्की सोए के रूप में हुई. युवक की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं क्षेत्र में मातम का माहौल रहा. गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. नीचे भी पढ़ें)
युवक के मित्र ने बताया कि 3 साल पहले निक्की सोए ने रांची की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था और घर से दूर बिरसानगर में किराए के मकान पर रह रहा था. ऐसे उसके माता-पिता मूल रूप से मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 5 के रहने वाले हैं. 20-25 दिन पहले उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हुआ था, जिससे उसकी पत्नी घर छोड़कर बेंगलुरु चली गई थी. युवक उसे लाने के लिए बेंगलुरु भी गया था पर वह नहीं आई. इसी डिप्रेशन में उसने फांसी लगाकर घर पर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.




