जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) श्रमिक प्रकोष्ठ, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा श्रमिक प्रकोष्ठ की जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की सूची जारी की गई है. नई कमेटी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
जारी सूची के अनुसार माधव सिंह एवं अमित सिंह को महासचिव तथा रविन्द्र सिंह, गोरनगोई पातर एवं जय प्रकाश पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं प्रिंस कुमार, रविन्द्र ठाकुर, दीपक दीप एवं रमेश कुमार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. राम गोपाल यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. कार्यसमिति सदस्य के रूप में शिमला मुर्मू, शिव मोदक, राजू रजक, सचिन कुमार, कृष्णा गुप्ता, एमडी अज़ाज़ेल अंसारी, सुनील राणा एवं पिंटू कुमार को शामिल किया गया है.




