जमशेदपुर : आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला उत्पाद विभाग ने अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. शुक्रवार, 9 अक्टूबर को उत्पाद विभाग की टीम ने पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप बस्ती में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त के निर्देश पर घाटशिला प्रक्षेत्र के विभागीय निरीक्षक के नेतृत्व में पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह में नदी किनारे और राजकीय विद्यालय के पीछे संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गई. इस दौरान करीब 8,000 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ जब्त कर वहीं नष्ट कर दिया गया. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की ह्यूमपाइप बस्ती में अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापामारी की. वहां से करीब 150 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. छापामारी के दौरान आरोपी मौके से फरार होगए. फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है. उत्पाद विभाग ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है.




