जमशेदपुर : दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जमशेदपुर ने पूजा पंडालों एवं अन्य आयोजनों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी किया है. इसके तहत पांच दिनों के लिए घरेलू और गैर-घरेलू श्रेणी में एक से 10 किलोवाट तक के कनेक्शन की अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पांच दिनों के अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट
घरेलू कनेक्शन
कनेक्शन भार – निर्धारित शुल्क
1 किलोवाट – 2,587 रुपए
2 किलोवाट – 3,999 रुपए
3 किलोवाट – 5,411 रुपए
4 किलोवाट – 6,823 रुपए
5 किलोवाट – 8,235 रुपए
6 किलोवाट – 10,379 रुपए
7 किलोवाट – 11,790 रुपए
8 किलोवाट – 13,202 रुपए
9 किलोवाट – 14,614 रुपए
10 किलोवाट – 16,026 रुपए (नीचे भी पढ़ें)
गैर-घरेलू कनेक्शन
कनेक्शन भार – निर्धारित शुल्क
1 किलोवाट – 2,643 रुपए
2 किलोवाट – 4,336 रुपए
3 किलोवाट – 6,029 रुपए
4 किलोवाट – 7,721 रुपए
5 किलोवाट – 9,414 रुपए
6 किलोवाट – 11,839 रुपए
7 किलोवाट – 13,532 रुपए
8 किलोवाट – 15,225 रुपए
9 किलोवाट – 16,918 रुपए
10 किलोवाट – 18,610 रुपए (नीचे भी पढ़ें)
बिजली निगम की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी दर चार्ट में आवेदन शुल्क, मीटर शुल्क, सेवा शुल्क और अग्रिम ऊर्जा शुल्क का प्रावधान किया गया है. निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना मीटर के किसी भी आयोजन को अस्थायी बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा. साथ ही, प्रतिदिन मीटर रीडिंग लेकर बिजली खपत के आधार पर देय राशि की गणना करना अनिवार्य होगा. इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत आपूर्ति पदाधिकारियों की होगी. निर्देश के अनुसार, जमा की गई अग्रिम सुरक्षा राशि को अंतिम मीटर रीडिंग के आधार पर निर्धारित बिजली शुल्क में समायोजित किया जाएगा. पूजा समितियों को कनेक्शन लेने से पहले निर्धारित शुल्क और आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है. यह दर चार्ट विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जमशेदपुर की ओर से जारी किया गया है.




