आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के श्रीडूंगरी में करीब 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गम्हरिया प्रखंड के यशपुर गांव का रहने वाला था और श्रीडूंगरी स्थित अपनी मौसी के घर रह रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे. जब परिजन वापस लौटे, तो युवक की मौत की जानकारी मिली. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद घटना की सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. मौत के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. युवक की असामयिक मौत से परिजनों में शोक का माहौल है. वहीं, घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.




