
जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. यह कार्यक्रम हाल ही में कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था. पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि सोमवार को भाजपा के महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन के नाम पर कांग्रेस जनों पर लाठी, पत्थर और हथियारों से हमला किया गया, जो लोकतंत्र को कलंकित करने जैसा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाइयों की इस गुंडागर्दी का एकमात्र उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से जनता का ध्यान भटकाना है. (नीचे देखे पूरी खबर)

उन्होंने कहा कि अब सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, बल्कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस हिंसक झड़प और हमले में जिला कांग्रेस पदाधिकारी मनोज उपाध्याय का सिर फट गया. घटना के बाद कांग्रेस जनों ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी हद में रहें, जिसे भाजपाई अच्छी तरह समझ गए होंगे. जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने चेतावनी दी कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक देश की महिलाएं चुपचाप बैठने वाली नहीं हैं. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने किया, जिसमें उन्होंने इतने कम समय में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति पर प्रसन्नता जताई. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रविंद्र कुमार झा, राजकिशोर यादव, रामलाल पासवान, अरुण सिंह, युवा अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, अमरजीत नाथ मिश्रा, ज्योति मिश्रा, उदय सिंह, अमर मिश्रा, अतुल गुप्ता, कौशल प्रधान, हरि राम टुडू, प्रमोद मिश्रा, सुनील प्रसाद, फिरोज खान, रणजीत झा, विनय सिंह, संजय यादव, राजेश कुमार, सुनील कुमार झा, विजय पांडेय, संजय तिवारी, दीपक यादव, अली खान, आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्रा, राजनारायण यादव, फैज आलम अंसारी, शबाना परवीन, नमिता सिंह, सानिया दीप, रुकसाना परवीन, कंचन मंडल, इंदु देवी, संयुक्ता शर्मा, वेदप्रकाश तिवारी, शुभम झा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे.





