जमशेदपुर : रामगढ़ के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उनसे मुलाक़ात की. जहां पारंपरिक संस्कार निभा रहे है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उन्होंने समय बिताया. इस दौरान उनकी माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर इस दुख की घड़ी में उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि माता रूपी सोरेन ने गुरुजी शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और हर मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ी रहीं.





