जमशेदपुर : दुर्गापूजा एवं अन्य पर्व त्योहारों के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार को साकची गोलचक्कर से आम बगान तक रूट मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया. (नीचे भी पढ़ें)
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित उक्त रूट मार्च सह मॉक ड्रिल में पुलिस बल ने किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान पुलिस बल ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक तैयारियों का अभ्यास किया. साथ ही, पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तत्परता एवं सजगता भी सुनिश्चित की गई.






