जमशेदपुर : निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जमशेदपुर के साकची रवीन्द्र भवन ऑडिटोरियम में जिले के उच्च विद्यालयों, +2 विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राधिकृत इलेक्ट्रोल लीटरेसी क्लब समन्वयकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का उद्देश्य इएलसी के गठन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया, सदस्यों के विवरण की प्रविष्टि तथा निर्वाचन साक्षरता से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी संचालन के संबंध में समन्वयकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करना था. इस कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होने कार्यशाला में समन्वयकों को इएलसी 2.0 के अंतर्गत संस्थान स्तर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही एसआइआर 2026 के संबंध में भी जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा निर्वाचन से जुड़ी सही एवं प्रमाणिक जानकारी विद्यार्थियों और उनके माध्यम से समुदाय तक पहुंचाने के महत्व पर बल दिया. संस्थानों से अपेक्षा की गई कि वे निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें. कार्यशाला में इएलसी के गठन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया तथा सदस्यों के विवरण की प्रविष्टि के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल eci.gov.in/electoral-literacy-club अथवा इसीनेट प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान सभी विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से अपील की गई कि वे कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों में से एक बालक एवं एक बालिका को लीड मेंबर के रूप में नामित करें, ताकि विद्यार्थियों के बीच निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया. कार्यक्रम में इआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीसीएलआर धालभूम सच्चिदानंद महतो व अन्य संबंधित उपस्थित रहे. डीसी ने की इआरओ, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, एइआरओ, अतिरिक्त एइआरओ, सुनवाई पदाधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ की बैठकजमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में एसआईआर-2026 के तहत ईआरओ, एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ, सुनवाई पदाधिकारियों तथा सुनवाई कार्य में संलग्न कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में सुनवाई से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन एवं SIR 2026 संबंधी कार्यों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सुनवाई पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से सुनवाई से संबंधित सभी दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक सत्यापन सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि डीसी लॉगिन में उपलब्ध दस्तावेजों को संबंधित पदाधिकारियों के लॉगिन पर पुनः भेजा जा रहा है, ताकि उनका दोबारा सत्यापन किया जा सके और दस्तावेजों की प्रामाणिकता सुनिश्चित हो सके. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने निर्देश दिया कि दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर उसका नियमानुसार परीक्षण किया जाए. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित दस्तावेजों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अपने ई-मेल से भेजना सुनिश्चित करें, ताकि प्राप्त दस्तावेजों की समीक्षा एवं आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि एसआईआर-2026 के तहत सुनवाई एवं दस्तावेज सत्यापन से जुड़े कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपादित करें, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पादन त्रुटिरहित तरीके से सुनिश्चित किया जा सके.





