जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पंडाल में इया फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘खुशियों की पाठशाला’ के बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर, चॉकलेट, मिठाई इत्यादि बांटकर और उनको पूजा पंडाल घुमाकर पूजा मनाया गया. इस अवसर पर तमाम बच्चों के चेहरे पर खुशियां देखी गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुख्य रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव श्याम बाबू, पूजा कमिटी के अध्यक्ष और यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, पूजा कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा, पूजा कमेटी के डिप्टी प्रेसिडेंट अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, सीएसपी सिंह, गोपाल सागर, शुभम मिश्रा, मनोज मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. कमिटी का मानना है कि दुर्गा पूजा की असली खुशी तब है जब हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान हो.





