• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 17, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur golu puja : जमशेदपुर में भी होती है दक्षिण भारत की गोलू पूजा, दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की है प्रतीक

Jamshedpur golu puja : जमशेदपुर में भी होती है दक्षिण भारत की गोलू पूजा, दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की है प्रतीक
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारत की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक परंपराएँ अक्सर मुझे आश्चर्यचकित करती हैं। दुर्गा पूजा और नवरात्रि मनाने के तरीके, पूजा-विधियाँ, मान्यताएँ और लोककथाएँ अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रूपों में दिखाई देती हैं। जमशेदपुर, जिसे मिनी भारत कहा जाता है, इस सांस्कृतिक विविधता का सुंदर उदाहरण है। यहाँ लोग एक-दूसरे की भाषा, खानपान, रीति-रिवाज और पूजा-पद्धतियों से परिचित होते हैं। कहीं भव्य दुर्गा पंडाल सजते हैं, कहीं दुर्गा सप्तशती के पाठ होते हैं, तो कहीं डांडिया की धूम के बीच दक्षिण भारतीय परिवारों में गुड़ियों की अनूठी परंपरा ‘गोलू पूजा’ देखने को मिलती है. (नीचे भी पढ़ें)

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अलग-अलग नामों से प्रचलित इस परंपरा में नवरात्रि के दौरान गुड़ियों और देवी-देवताओं की मूर्तियों को सजी हुई सीढ़ियों पर क्रमबद्ध ढंग से सजाया जाता है। दक्षिण भारतीय महिला समाज (डीबीएमएस) से जुड़े रहने के कारण पिछले नौ वर्षों से मुझे अनेक तमिल परिवारों में गोलू देखने का अवसर मिलता रहा है. इस वर्ष भी कई घरों में गोलू देखने का अवसर मिला, लेकिन टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री दिलीप नारायण और उनकी पत्नी सुधा दिलीप के सोनारी स्थित निवास पर सजा गोलू विशेष रूप से आकर्षक लगा. श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास से सजे इस आयोजन में परिवार की संस्कृति के प्रति गहरा लगाव दिखाई दिया. (नीचे भी पढ़ें)

श्री दिलीप नारायण बताते हैं कि वे बचपन से जमशेदपुर में पले-बढ़े हैं और उन्हें गोलू सजाने में विशेष रुचि रही है। गोलू में लकड़ी, धातु अथवा अन्य सामग्री से बनी सीढ़ियों पर सुंदर वस्त्र बिछाकर विभिन्न प्रकार की मूर्तियां सजाई जाती हैं.सामान्यतः सीढ़ियों की संख्या विषम होती है—तीन, पाँच, सात या नौ। तमिल भाषा में इन सीढ़ियों को ‘पड़ी’ कहा जाता है. उनकी पत्नी सुधा के अनुसार, गोलू केवल धार्मिक सजावट नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनी है, जिसमें धर्म, इतिहास, कला और सामाजिक जीवन का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। ऊपरी सीढ़ियों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां, मध्य में संतों, महापुरुषों और पौराणिक पात्रों की प्रतिमाएँ तथा निचली सीढ़ियों पर पशु-पक्षियों, मनुष्यों और ग्रामीण जीवन से जुड़ी आकृतियां सजाई जाती हैं. इस प्रकार गोलू भारतीय जीवन की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को अभिव्यक्त करता है. (नीचे भी पढ़ें)

श्रीप्रिया धर्मराजन और अंजलि गणेशन सहित अनेक तमिल परिवार भी इस परंपरा का उत्साहपूर्वक निर्वाह करते हैं. प्रत्येक वर्ष नई प्रतिमाएं जोड़ने की परंपरा के कारण गोलू में नवीनता बनी रहती है. जमशेदपुर में ऐसी प्रतिमाएं आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण अनेक परिवार इन्हें तमिलनाडु से मंगवाते हैं. गोलू देखने के लिए पड़ोस की महिलाएं, बच्चे और अन्य परिजन एकत्र होते हैं. दिलीप नारायण के घर पर केवीके समाज, सोनारी की महिला मंडली ने बैठकर भजन भी प्रस्तुत किए. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर डीबीएमएस कॉलेज की मार्गदर्शक एवं सलाहकार डॉ. जूही समर्पिता, प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, पामेला घोष दत्ता, अनेक शिक्षिकाएँ, टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारी, डॉ. अंजनी किशोर सहाय तथा डीबीएमएस के चेयरपर्सन डॉ. बी. चन्द्रशेखर, श्रीमती ललिता चन्द्रशेखर और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गोलू की भव्य सजावट की सराहना की.

गोलू पूजा भारतीय संस्कृति की उस सुंदर विशेषता को सामने लाती है, जहाँ आस्था के साथ कला, परंपरा और सामाजिक सहभागिता भी जुड़ जाती है। जमशेदपुर जैसे बहुसांस्कृतिक शहर में ऐसे आयोजन हमें सिखाते हैं कि विविधता केवल अलग-अलग परंपराओं का सह-अस्तित्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की संस्कृति को जानने, समझने और सम्मान देने का अवसर भी है।

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur durga puja bjp leader kale : जमशेदपुर के कई दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल हुए भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, माथा टेका और लिया आशीर्वाद
खबर

jamshedpur durga puja bjp leader kale : जमशेदपुर के कई दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल हुए भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, माथा टेका और लिया आशीर्वाद

October 17, 2026
jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भ्रमण करने पहुंचे खुशियों की पाठशाला के बच्चे, पूजा कमेटी और इया फाउंडेशन ने बांटी खुशियां
खबर

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भ्रमण करने पहुंचे खुशियों की पाठशाला के बच्चे, पूजा कमेटी और इया फाउंडेशन ने बांटी खुशियां

October 17, 2026
jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया कई दुर्गा पूजा पंडालों का उदघाटन, मंगल ने कहा – शक्ति और साधना का पर्व है दुर्गा पूजा
खबर

jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया कई दुर्गा पूजा पंडालों का उदघाटन, मंगल ने कहा – शक्ति और साधना का पर्व है दुर्गा पूजा

October 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News