जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. यहां विशालकाय राक्षस के मुंह को पंडाल का रुप दिया गया है. यह पूजा कमेटी टाटा स्टील के कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोगियों की ओर से 2002 में शुरू की गयी थी. इसके अध्यक्ष यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज है जबकि कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मिश्रा है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और महासचिव सतीश सिंह मुख्य संरक्षक है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस पूजा को टाटा स्टील के कर्मचारियों के पूजा पंडाल के तौर पर जाना जाता है. इसको पहले बिष्टुपुर जी टाउन क्लब के पास चालू किया गया था. लेकिन बाद में उक्त मैदान को ओपेन जिम में बदल दिया गया तो बगल के सड़क पर इस पूजा को शिफ्ट कर दिया गया. पूरे विधि विधान के साथ यहां पूजा का संचालन किया जाता है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस अवसर पर मुख्य रूप से टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डीबी सुन्दर रामम, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू, टाटा स्टील के चीफ ऑफ फ्लैट प्रोडक्ट अभिजीत ननोटी, टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम रबिन्द्र कुमार सिंह , टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, आरबीवी सिंह, आर रवि प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव श्याम बाबू, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, अनिल मोदी, झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला* उपस्थित रहे. साथ ही पूजा कमिटी के अध्यक्ष नितेश राज, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा, डिप्टी प्रेसिडेंट अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, सीएसपी सिंह समेत कमिटी के सभी पदाधिकारी, टाटा स्टील के कर्मचारी एवं काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.





