• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान, साकची आमबगान मैदान को अब नेताजी सुभाष मैदान जाना जायेगा, मैदान में बनेगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भव्य स्मारक

Jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान, साकची आमबगान मैदान को अब नेताजी सुभाष मैदान जाना जायेगा, मैदान में बनेगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भव्य स्मारक
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : साकची स्थित आमबागान मैदान को अब ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’ के रूप में विकसित किया जाएगा. मैदान में नेताजी की स्मृति में एक भव्य स्मारक बनाने की योजना है. इसमें उनके बचपन से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, अंग्रेजों की नजरों से बचकर जर्मनी पहुंचने, सिंगापुर में आजाद हिंद फौज के गठन और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके सैन्य अभियान के दौरान मणिपुर तक पहुंचने की घटनाओं का सचित्र वर्णन किया जाएगा. यहां आजाद हिंद फौज का प्रेरणादायी गीत ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ भी मधुर स्वर में नियमित रूप से बजाया जाएगा. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यह घोषणा साकची के आमबागान मैदान में बंगाल क्लब की ओर से आयोजित जमशेदपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा के मंच से की. (नीचे भी पढ़ें)

उनकी घोषणा का मंच पर और मैदान में उपस्थित महिला-पुरुषों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया. सरयू राय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जमशेदपुर से ऐतिहासिक और गहरा संबंध रहा है. वे 1928 से 1937 के बीच टाटा लेबर एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे, जिसे बाद में टाटा वर्कर्स यूनियन के नाम से जाना गया. ऐसे में जमशेदपुर में उनके जीवन और योगदान को समर्पित एक भव्य स्मारक का निर्माण पूरी तरह प्रासंगिक है. उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग से भी सहयोग लेने की पहल की जाएगी. इसके साथ ही वे पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर आग्रह करेंगे कि विधायक निधि से जिन कार्यों को कराया जा सकता है, उन्हें तत्काल शुरू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं. (नीचे भी पढ़ें)

सरयू राय ने विश्वास जताया कि प्रस्तावित स्मारक न केवल नेताजी की स्मृतियों को संरक्षित करेगा, बल्कि जमशेदपुर के ऐतिहासिक महत्व को भी नई पहचान देगा और युवाओं में राष्ट्रभक्ति, साहस तथा देशसेवा की भावना को मजबूत करेगा. सरयू राय ने लोगों को स्मरण कराया कि वर्ष 2014 से 2019 तक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक रहते हुए उन्होंने इस दिशा में पहल की थी. उनके प्रयास से नेताजी की प्रतिमा के बगल में उस ऐतिहासिक मार्ग का नक्शा बनवाकर प्रदर्शित किया गया था, जिससे नेताजी कोलकाता से गोमो जंक्शन पहुंचे और वहां से ट्रेन के जरिए निकले थे. यह नक्शा आज भी मैदान में मौजूद है. श्री राय ने कहा कि प्रस्तावित स्मारक में नेताजी के जीवन, उनके साहस, त्याग और देश की आजादी के लिए किए गए असाधारण प्रयासों को प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा ले सके. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि आजाद हिंद फौज का अभियान मणिपुर के मोइरांग तक जा पहुंचा था, जहां नेताजी और आजाद हिंद फौज के संघर्ष की स्मृति में एक महत्वपूर्ण स्मारक स्थापित है. मोइरांग के स्मारक की कुछ विशिष्ट विशेषताओं को जमशेदपुर में प्रस्तावित स्मारक में शामिल करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है. सरयू राय ने कहा कि यदि जापान पर अमेरिका ने परमाणु बम नहीं गिराए होते और युद्ध की परिस्थितियां नहीं बदली होतीं, तो संभव था कि आजाद हिंद फौज का अभियान भारत के पूर्वोत्तर के बड़े हिस्से तक आगे बढ़ता. नेताजी का संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक गौरवशाली अध्याय है, जिसे व्यापक रूप से लोगों के सामने लाने की जरूरत है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rss : जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयादशमी उत्सव, किया शस्त्र पूजन, शामिल हुए विधायक सरयू राय
खबर

Jamshedpur rss : जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयादशमी उत्सव, किया शस्त्र पूजन, शामिल हुए विधायक सरयू राय

October 21, 2026
Jharkhand bjp leader kale : बागुनहातु एवं गोविंदपुर के रावण दहन समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा की अराधना में रहे लीन
खबर

Jharkhand bjp leader kale : बागुनहातु एवं गोविंदपुर के रावण दहन समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा की अराधना में रहे लीन

October 21, 2026
Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा में खुशियों की पाठशाला के बच्चों ने किया भ्रमण, एचआर अधिकारी यशवंत पाडेय ने ग्रहण किया भोग
खबर

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा में खुशियों की पाठशाला के बच्चों ने किया भ्रमण, एचआर अधिकारी यशवंत पाडेय ने ग्रहण किया भोग

October 21, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

Jamshedpur gathering of devotees : साकची गोलचक्कर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद विद्युत वरण महतो ने मां दुर्गा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद, कहा- विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में अग्रसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News