जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति द्वारा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर बिस्टुपुर में शारदीय नवरात्रा के बीच रविवार को महाअष्टमी के दिन संध्या 06 बजे से अगले दिन सोमवार प्रातः 06 बजे तक मातारानी का जागरण मनाया गया. इस दौरान प्रातः से ही दुर्गा पाठ एवम पूजा पाठ सम्पन्न हुआ. तत्पश्चात संध्या से जागरण के दौरान अनेक विशिष्ट कलाकार के द्वारा अनेकानेक गीत संगीत प्रस्तुत किया गया. रातभर सभी लोग भक्तिमय वातावरण में झूमते नजर आए. ज्ञात हो कि समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से शारदीय नवरात्रा में मंदिर परिसर में कलश अस्थापन और जयंती जमाने के बाद दुर्गा शप्तशती का नवाह पाठ किया जाता है जो महानवमी तक अनवरत चलते रहता है. इसी दौरान महाअष्टमी के दिन मातारानी की भक्ति में जागरण किया जाता है. महानवमी को कुमारी भोजन कराया जाता है. तत्पश्चात विजया दशमी को मंदिर से जुड़े हर व्यक्ति मंदिर आकर अपने अपने शिखा में जयंती बांध कर मातारानी और बाबा लक्ष्मीनाथ गोसाई का आशीर्बाद प्राप्त करते है. इस वर्ष महाष्टमी रविवार को जागरण मनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
20 अक्तूबर मंगलवार को महानवमी को कुमारी भोजन कराया जाएगा. फिर 21 अक्तूबर बुधवार को जयंती विसर्जन के उपरांत जतरा मनाया जाएगा. जागरण में मुख्य कलाकार गण में मुख्य रूप से संतोष ठाकुर, अशोक झा प्रेमी, संजय झा, मोहन झा, नंदू सादा, जटाशंकर मिश्र, सर्वेश खां, शंकर ठाकुर, आदर्श आनंद आदि ने अपने अपने प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण में लोगो को खूब झुमाया. नाल पर संजय झा एवम शैलेन्द्र सिंह ने साथ दिया. जागरण में मुख्य रूप से समिति के विपिन मिश्र, राजेश रंजन, रमन चौधरी, कुमोद खा, लक्ष्मण झा, अक्षय ठाकुर, आशीष ठाकुर, अमित मिश्रा के साथ साथ अनेक सदस्य उपस्थित हुए, इसकी जानकारी समिति के सहायक सचिव सुररंजन रॉय ने दी.





