धनबाद: आइआइटी (आइएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण डॉ मुरली मनोहर जोशी महान शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है. उच्च शिक्षा, अभियांत्रिकी शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में शोध के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रो मिश्रा को यह सम्मान उनके आजीवन शैक्षणिक योगदान, शोध में उत्कृष्टता और तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए दिया जायेगा. फेडरेशन फॉर वर्ल्ड एकेडेमिक्स (एफडब्ल्यूए) की चयन समिति ने सर्वसम्मति से उनके नाम का चयन किया है.प्रो सुकुमार मिश्रा को 22 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा. समारोह में पद्म विभूषण डॉ मुरली मनोहर जोशी उन्हें पुरस्कार प्रदान करेंगे. (नीचे भी पढे)
यह सम्मान देश के बौद्धिक, वैज्ञानिक और सार्वजनिक जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों के आजीवन कार्यों को मान्यता देता है.प्रो सुकुमार मिश्रा ने 15 मई 2024 को आइआइटी (आइएसएम) धनबाद के निदेशक का कार्यभार संभाला था. इससे पहले वह आइआइटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर में डीन (रिसर्च एंड एक्सटर्नल एंगेजमेंट) और एसोसिएट डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.शिक्षण, शोध और नवाचार के क्षेत्र में प्रो मिश्रा को पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं. इनमें इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी का यंग साइंटिस्ट मेडल, इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग का यंग इंजीनियर अवार्ड, समंत चंद्रशेखर पुरस्कार, बिमल बोस पुरस्कार, एनएएसआइ-रिलायंस प्लेटिनम जुबली अवार्ड और आइएनएई आउटस्टैंडिंग टीचर्स अवार्ड प्रमुख हैं. वह कई प्रतिष्ठित पेशेवर संस्थाओं के फेलो भी हैं.





