धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के घसकोडीह गांव में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर 32 वर्षीय दौलत राम महतो की हत्या कर दी गयी. मृतक के परिजनों ने उसके चाचा सूर्यकांत महतो उर्फ बिनोद, त्रिवेणी महतो और अन्य लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. आक्रोशित परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और उन्होंने शव उठाने से रोक दिया है.घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस ग्रामीणों को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. फिलहाल घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है.मृतक के भाई सुंदरलाल महतो ने अपने चाचा सूर्यकांत महतो उर्फ बिनोद, त्रिवेणी महतो और अन्य लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान सोमवार सुबह दौलत राम महतो पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गयी.





