जमशेदपुर : टाटा स्टील में नये प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रभात कुमार सिंह (हेड फिजिकल डिस्ट्रीब्यूशन एंड सैटेलाइट यूनिट्स) को नया दायित्व सौंपा गया है. चयन प्रक्रिया के बाद 1 नवंबर से उन्हें अपने ही स्तर में चीफ ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन न्यू मैटेरियल बिजनेस (एनएमबी) नियुक्त किया गया है. वे कोलकाता से कार्य करेंगे और चीफ न्यू मटेरियल बिजनेस को रिपोर्ट करेंगे. टाटा स्टील प्रबंधन ने मनीष अंबष्ठ (हेड प्लानिंग स्टील, एचआर एंड डाउनस्ट्रीम) को पदोन्नत करते हुए 1 नवंबर से चीफ लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस टाटा स्टील मेरामंडली के पद पर नियुक्त किया है. वे मेरामंडली से काम करेंगे और चीफ लॉजिस्टिक्स को रिपोर्ट करेंगे. टाटा स्टील की अधिकारी अंकिता केविन नटाल का द टाटा पिगमेंट्स लिमिटेड में डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) 2 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. वे 1 नवंबर 2023 से 3 साल के लिए डेपुटेशन पर भेजी गयीं थीं. अब यह विस्तार 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा. इस दौरान वे जमशेदपुर में रहकर काम करेंगी और प्रशासनिक कार्यों के लिए चीफ पीपल ऑफिसर (सीपीओ) को रिपोर्ट करेंगी. वहीं, टाटा स्टील की अधिकारी निधि जैन का टाटा स्टील ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर लिमिटेड में डेपुटेशन 2 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है. वे 1 दिसंबर 2023 से प्रतिनियुक्ति पर थीं. नया सेवा विस्तार 1 दिसंबर से लागू होगा. (नीचे भी पढ़ें)
निधि जैन कोलकाता से कार्य करेंगी और प्रशासनिक स्तर पर चीफ पीपल ऑफिसर (सीपीओ) को रिपोर्ट करती रहेंगी. दूसरी ओर, स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी गवर्नेंस को मजबूत करने, स्पष्ट जवाबदेही तय करने और टीएसएम (टाटा स्टील मेरामंडली), खोपोली, साहिबाबाद तथा आठगढ़ पावर प्लांट में निरीक्षण व रखरखाव व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट्स एंड प्लांट सर्विसेज (पीएंडपीएस) विभाग के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है. यह नई व्यवस्था 01 नवंबर से प्रभावी होगी. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट) प्रोबल घोष की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, हेड – प्लांट सर्विसेज (आइएल 3) ऋषि प्रतिम करमाकर का स्थानांतरण हेड – स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी मेरामंडली, खोपोली एवं साहिबाबाद (आइएल3) के पद पर किया गया है. वे मेरामंडली, खोपोली और साहिबाबाद स्थित टीएसएम की सभी लोकेशनों और डाउनस्ट्रीम इकाइयों के साथ-साथ आठगढ़ पावर प्लांट में स्ट्रक्चरल निरीक्षण एवं रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे. इसके अलावा, पीएंडपीएस द्वारा निष्पादित की जा रही परियोजनाओं के स्ट्रक्चरल संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास रहेगी. वे चीफ (प्रोजेक्ट्स एंड प्लांट सर्विसेज), टीएसएम को रिपोर्ट करेंगे और मेरामंडली से कार्य संभालेंगे. इसी तरह हेड – प्रोजेक्ट्स (आइएल 3) अमृत रंजन मिश्रा का तबादला हेड – प्लांट सर्विसेज (आइएल 3) के रूप में किया गया है. वे टीएसएम में प्लांट सर्विसेज के कार्यों के साथ-साथ पीएंडपीएस द्वारा निष्पादित परियोजनाओं के सिविल संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे भी चीफ (प्रोजेक्ट्स एंड प्लांट सर्विसेज), टीएसएम को रिपोर्ट करेंगे और मेरामंडली से ही कार्य करेंगे. मेरामंडली, खोपोली एवं साहिबाबाद के हेड – प्रोजेक्ट्स का पद फिलहाल रिक्त है. इस पद पर नियुक्त होने वाले अधिकारी के पास टीएसएम और खोपोली व साहिबाबाद समेत डाउनस्ट्रीम इकाइयों में परियोजनाओं के एंड-टू-एंड निष्पादन की जिम्मेदारी होगी. वे चीफ (प्रोजेक्ट्स एंड प्लांट सर्विसेज), टीएसएम को रिपोर्ट करेंगे और मेरामंडली से कार्य संचालित करेंगे. जारी आदेश में बताया गया है कि पीएंडपीएस (टीएसएम) के तहत अधिकारियों के संशोधित रिपोर्टिंग स्ट्रक्चर का परिपत्र (सर्कुलर) अलग से जारी किया जाएगा.








