जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक बेकरी होटल में पुलिस ने छापामारी कर तड़ीपार चल रहे अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. राहुल सिंह को जमशेदपुर पुलिस तड़ीपार काफी दिनों से कर रखी है. लेकिन तड़ीपार होने के बावजूद वह जमशेदपुर में ही घुम रहा था. बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को वह बिष्टुपुर वीमेंस कॉलेज के पास स्थित एक प्रख्यात बेकरी की दुकान में खाने पहुंचा था. इसी बीच पुलिस ने छापामारी की, जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से हथियार बरामद हुआ है या नहीं, यह पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दी गयी है. राहुल सिंह पहले भी कई मामले में जेल जा चुका है. वह जेल से छूटा था, जिसके बाद उस पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से उसको तड़ीपार कर दिया गया यानी जमशेदपुर जिला में उसके रहने पर पाबंदी लगा दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि वह हाल के दिनों में आदित्यपुर में रह रहा था. लेकिन यहां आना जाना करता था. इसकी सटीक सूचना के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया. राहुल से पुलिस पूछताछ कर ही है. राहुल सिंह पर हत्या, फायरिंग व रंगदारी के केस दर्ज है. फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है. सिदगोड़ा में मनपीत सिंह की हत्या मामले में राहुल सिंह मुख्य आरोपी है. इस मामले में राहुल सिंह पर जिला प्रशासन के निर्देश का उल्लंघन करने पर सिदगोड़ा थाना में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.





