जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी राम मंदिर, अटल पार्क में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंडल स्तर पर चल रहे जनसंपर्क अभियानों तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री संजय कुमार रजक ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, मंत्री मनोज कुमार मिश्रा, बिक्की लहरी, कोषाध्यक्ष सरिता लाल, विराज डे, आदित्य कुमार दुबे, कार्यालय मंत्री काजल मुखर्जी, राजू सेन, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, देवाशीष चंद्र, लालू यादव सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया. मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा, संगठन और समर्पण के संकल्प के साथ भाजपा सोनारी मंडल निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर है.





