जमशेदपुर: विप्र फाउंडेशन झारखंड के जमशेदपर शाखा द्वारा परशुराम कुंड अरुणाचल में स्थापित हो रही भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के लिए अयोध्या से अरुणाचल तक की देव आमंत्रण परिक्रमा यात्रा के अनावरण कार्यक्रम की सफलता के लिए पूजन कार्यक्रम रविवार को जुगसलाई राजस्थान शिव मंदिर में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सांवरलाल शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव राजेश शर्मा के नेतृत्व में भगवान लक्ष्मीनारायण का पूजन एवं आरती का आयोजन पंडित बद्रीप्रसाद के द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर सह सचिव सोनू, विनोद, राधा, वंदना, निशा दीक्षित,डिम्पल,सीमा,इंदु,रीना ,शीतल,अन्नपुर्णा ,मनीषा, प्रदीप मिश्रा, राजेश, महेश देवराज, लाला भारद्वाज, पवन सिंगोदिया, मनोज आदि उपस्थित थे.





