जमशेदपुर : भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं के संबंध में कांग्रेस एवं विपक्षी दलों के झूठे राजनीतिक एजेंडे और दोहरे मानदंडों को जनता के बीच पहुंचकर उजागर करेगी. इस अभियान के तहत पदयात्राएं, विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों की गोष्ठियां, शिक्षण संस्थानों में युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिताएं, प्रभावशाली नागरिकों से संपर्क तथा विशेषांक प्रकाशन जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़े)

इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी की जा रही है. इसी अभियान की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बारीडीह क्षेत्र अंतर्गत बागुननगर स्थित आशीर्वाद कल्याण मंडप में संपन्न हुई. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य रूप से भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

बैठक में संपन्न हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्ययोजना तैयार की गई. बैठक में स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में भ्रम की स्थिति उत्पन्न किए जाने के विरोध में आगामी 5 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा आयोजित की जाएगी. इस पदयात्रा में जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से कांग्रेस पार्टी के देशविरोधी चेहरे को बेनकाब किया जाएगा. पदयात्राओं के जरिए कांग्रेस पार्टी एवं विपक्ष की देशविरोधी राजनीति, सत्ता परिवर्तन के खतरनाक एजेंडे और देश को अस्थिर करने के मंसूबों को जनता के समक्ष रखा जाएगा. बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश का सम्मान करने के बजाय अराजकता फैलाकर देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रही है. (नीचे भी पढ़े)

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पास विकास एवं जनहित के मुद्दों पर कहने के लिए कुछ नहीं है. जनता की अदालत में लगातार मिल रही हार से हताश हो चुकी कांग्रेस अब देश में भ्रम और अस्थिरता का माहौल पैदा कर सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना सशक्त है कि कोई ऐसी देशविरोधी ताकत उसे कमजोर नहीं कर सकती. आज देश की जनता का विश्वास और समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रहित की नीतियों के साथ है. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है. आगामी कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को पूरी सजगता, तत्परता और तन्मयता के साथ जुटना होगा. उन्होंने कहा कि यह समय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर देशविरोधी ताकतों को एक बार फिर परास्त करेंगे. वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि देशहित में होने वाले सभी कार्यों का विरोध करना कांग्रेस की आदत बन गई है. (नीचे भी पढ़े)
कांग्रेस जनता को भ्रमित कर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना चाहती है, लेकिन भाजपा उसके हर झूठ और दोहरे राजनीतिक चरित्र को जनता के सामने बेनकाब करेगी. बैठक में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने भी अपने विचार साझा किए. बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने किया. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, अमरप्रीत सिंह काले, कल्याणी शरण, रीता मिश्रा, कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रिंकू सिंह, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, मोर्चा अध्यक्ष नीलु मछुआ, नीतिश कुशवाहा, सागर राय, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, सोनू ठाकुर, मंडलाध्यक्ष कुमार अभिषेक, युवराज सिंह, रंजीत सिंह, रितेश झा, विकास शर्मा, बापन बनर्जी, रंजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, उपेंद्र गिरी, अभिनव सिन्हा, जुगनू वर्मा, सुमित शर्मा, आनंद कुमार, नीरज शर्मा, अमित मिश्रा, राकेश चौबे, सनत कुमार शी, निधु दास, सूरज सिंह, संतोष ठाकुर, मंटू चरण दत्ता, कमलेश सिंह, सदानंद महतो, अशोक सामंत, रोहित सिंह व अन्य मौजूद रहे.












