रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम के राउरकेला से जराइकेला तक राष्ट्रीय राजमार्ग-320डी के निर्माण में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह छह बजे जराइकेला में सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क जाम के कारण राउरकेला-मनोहरपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किए जाने के कारण धूल उड़ती रहती है. इससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है.












