जमशेदपुर : टाटा समूह में टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के बीच मची घमासान के बीच नोएल टाटा और एन चंद्रशेखरन आमने सामने हो चुके है. इस बीच 7 नवंबर को टाटा स्टील की बोर्ड मीटिंग बुलायी गयी है. पहले यह मीटिंग 29 अक्तूबर को होने वाली थी, लेकिन अंतिम समय में इसकी तिथि को बदल दिया गया. अब नयी तिथि तय कर दी गयी है. टाटा स्टील के बोर्ड में चेयरमैन एन चंद्रशेखरन है जबकि वाइस चेयरमैन नोएल टाटा है. वहीं, एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन है जबकि दूसरा पावर सेंटर सीएफओ सह एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी भी है. ऐसे में नये बदलाव को लेकर यह बोर्ड मीटिंग लेकर आयेगी. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि, बोर्ड मीटिंग में एजेंडा कंपनी के आय व्यय के खर्चें को तय करना है. अपने बैलेंस शीट को इस दिन कंपनी जारी करेगी. लेकिन यह मीटिंग ऐसे समय में बुलायी गयी है जब टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के बीच तलवारें खींची हुई है. बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को मात देने की तैयारी कर रहे है. बताया जाता है कि टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा 70 साल के होने वाले है. 12 नवंबर को वे 70 साल को होंगे. कंपनी और समूह के नियम के मुताबिक, कोई भी डायरेक्टर 70 साल के बाद रिटायर हो जायेंगे. इससे पहले यह बोर्ड की मीटिंग हो रही है, जो बड़े बदलाव के संकेत दे रहे है. वैसे 7 नवंबर को होने वाली बैठक टाटा स्टील के लिए बड़ा दिन होगा, जब कई सारे बड़े बदलाव होने की उम्मीद जतायी जा रही है.















