जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी इंडस्ट्रियल टूर पर है. वे लोग महाराष्ट्र स्थित गोदरेज एंड बायस कंपनी का दौरा किया. इन लोगों ने पूरे प्लांट का दौरा किया. इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत तमाम पदाधिकारियों ने मिलकर कंपनी के कामकाज को देखा. वे लोग इंडस्ट्रियल टूर पर हैं. वे लोग दूसरी कंपनियों के कामकाज को समझेंगे और अच्छे प्रैक्टिस को जान सकेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

गोदरेज एंड बॉयस के औद्योगिक संबंधों की प्रमुख विशेषता विश्वास, पारदर्शी संवाद और प्रबंधन एवं श्रमिक संगठनों के बीच रचनात्मक सहभागिता रही है. कर्मचारी कल्याण, शिकायतों का समयबद्ध समाधान और निष्पक्ष वार्ता के माध्यम से औद्योगिक शांति एवं कार्यस्थल पर सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाता है. इसका दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि आपसी सम्मान, सिद्धांतों पर आधारित नेतृत्व और कर्मचारियों की आकांक्षाओं तथा व्यावसायिक हितों के बीच संतुलन स्थापित करके दीर्घकालिक औद्योगिक सदभाव और उत्पादकता सुनिश्चित की जा सकती है.












