जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात हो कि 31 दिसंबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. इन्होंने देश के छोटे-छोटे रियासतों का एकीकरण किया था. इस कारण यह दिन देशभर में एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. सर्वप्रथम बच्चों को एकता दिवस का परिचय दिया गया. तत्पश्चात कक्षा केजी के छात्रों ने अपने अलग-अलग परिधानों के माध्यम से विविधता में एकता का संदेश दिया. इसके अलावा कक्षा एक तथा दो के छात्रों ने विभिन्न रंगों के माध्यम से देश की एकता का परिचय दिया अन्य वर्गों में कक्षा तीन और चार के छात्रों ने कविता और गीत द्वारा लोगों को एकता बनाए रखने का संदेश प्रसारित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान कक्षा 6 से लेकर 9 तक के छात्र- छात्राओं ने अपने मनमोहक चित्रों के माध्यम से समाज के बीच एकता प्रसारित करने में भूमिका निभाई. कक्षा 10 के छात्रों ने अपने मन के विचारों को लेख के माध्यम से दर्शाया. देश का विकास एकता द्वारा ही संभव है, यह विषय था कक्षा 11 और 12 के छात्रों का जिसमें उन्होंने अपने-अपने विचार प्रकट किये. कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों ने मनमोहक रंगोली द्वारा एकता का संदेश दिया. पूरा कार्यक्रम काफी जोश और उल्लास के साथ संपन्न हुआ.















