चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के भद्रडांगा गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच चाकुलिया एकादश और एसके फुटबॉल टीम चाकुलिया के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर अजत शिकारी फुटबॉल टीम चाकुलिया ने कब्जा जमाया. फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र के लोकप्रिय खेल है. कमेटी ने प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभा को एक मंच देने के साथ साथ ग्रामीणों को खुशी प्रदान की है. उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन करने के लिए कमेटी की सराहना की. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि खेल हमें आपसी एकता और संगठित रहने और अनुशासन की सीख देता है. खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे और खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करें. मौके पर उन्होंने विजेता टीम को 20 हजार रूपए और ट्राफी और उप विजेता टीम को 15 हजार रूपए और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, बलराम महतो, निर्मल महतो, मिथुन कर, लोकनाथ मोहंती, तपन गोप, रिंकू महतो, कृष्णा नायक, कमेटी के यशन बाबू, सुराई सोरेन, सनातन हांसदा, डोमन मुर्मू, राजू हांसदा, जयराम हांसदा, विश्वनाथ हांसदा, दुर्गा हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.












