नयी दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शनिवार की देर शाम को भीषण आग लग गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है. रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था. उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, वहीं, 5 अन्य लोगों को बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से रेस्क्यू किया गया. आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है. आग बेसमेंट से शुरू हुई थी.(नीचे भी पढ़े)
दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी पारस कुमार ने कहा, यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाती और भंडारण करती है. आग बेसमेंट में लगी थी. फिलहाल आग पूरी तरह से बुझ गई है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है, अब अंदर कोई नहीं बचा है. फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है. ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.विदित हो कि दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में 3 जून की सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी थी. इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी और 28 लोग घायल हुए थे.












