जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटेल महापरिवार, जमशेदपुर द्वारा 31 अक्टूबर को पटेल भवन, छोटा गोबिन्दपुर में 11वें रक्तदान शिविर में 89 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.शिविर में रक्तदाताओं ने सरदार पटेल की स्मृति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर राष्ट्रीय एकता दिवस का मान बढ़ाया. रक्तदाताओं ने अपना रक्त देकर जयंती के अवसर पर राष्ट्र के नाम सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की.इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, सरदार पटेल ने अपने खून-पसीने से भारत को जोड़ा था, हम एक यूनिट रक्तदान कर किसी के जीवन की उम्मीद बन सकते हैं. रक्त न जात देखता है, न धर्म, वह सिर्फ जीवन देखता है. (नीचे भी पढ़े)

यही सरदार पटेल की एकता का असली संदेश है. संस्था के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा, संसार में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता. रक्त वह अनमोल रत्न है, जो जरूरत पड़ने पर लोगों की जिंदगी बचाता है.कार्यक्रम में आये हुए सभी विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रामाश्रय प्रसाद, हरेलाल महतो, रविशंकर मोर्या, विश्राम प्रसाद, विजय कुमार सिंह, संजय मालाकार, कन्हैया सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, निर्मल कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह, अशोक मंडल, अनिल कुमार सिंह, छोटे लाल सिंह, बैजनाथ कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रंजय कुमार, वृन्द कुमार सिंह, सत्येंद्र चौधरी, धीरेंद्र कुमार, रामप्रीत, चंदन कुमार, अमन, पप्पू कुमार, संजीत कुमार, ललिता देवी, ज्योति सिन्हा, कंचन देवी, आशी कुमारी, ममता सिंह, अंजली कुमारी, ज्ञानवीर सिंह, दीपक कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, राहुल चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.












