जमशेदपुर: सेक्रेड हार्ट किंडरगार्टन में सोमवार, 2 नवंबर को पैरेंट्स डे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम में एलुमनाई ऑफ सेक्रेड हार्ट एसोसिएशन (आशा) की अध्यक्ष खुशबू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. उन्होंने स्कूल मैनेजर सिस्टर सेरेना, प्रिंसिपल सिस्टर स्टेफी, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर अल्बिना और किंडरगार्टन कोऑर्डिनेटर सुप्ती कनौजिया के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.(नीचे भी पढ़े)

प्रिंसिपल सिस्टर स्टेफी ने अपने संबोधन में ईश्वर और माता-पिता के प्रति प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के जीवन में शक्ति और सहयोग के प्रमुख स्रोत होते हैं.कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य से हुई. इसके बाद ईश्वर से सभी के लिए आशीर्वाद मांगते हुए गीत प्रस्तुत किया गया. परी नृत्य ने दर्शकों को परियों की दुनिया की सैर कराई. बच्चों ने ‘होम स्वीट होम’और ‘फ्रूट्स ऑफ लेबर’विषय पर सामूहिक पाठ प्रस्तुत किया.(नीचे भी पढ़े)

रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और देश के प्रति गर्व की भावना को दर्शाया गया. कार्यक्रम के अंतिम चरण में वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के रूप में रेखांकित करते हुए महिला किसानों के योगदान को प्रस्तुत किया गया.कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, स्कूल प्रबंधन, सहयोगी कर्मचारियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.












