जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत घोड़ाबांधा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में 5 नवंबर को साकची स्थित आम बागान मैदान में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा प्रस्तावित “अराजकता हटाओ, संविधान बचाओ” पदयात्रा”को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई. पदयात्रा में घोड़ाबांधा मंडल की व्यापक एवं प्रभावशाली भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई.इस अवसर पर नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक,मंडल प्रभारी अनिल मोदी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध संगठन है.उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस द्वारा अराजक तत्वों के सहयोग से फैलाई जा रही अराजकता, जनसमस्याओं और शासन की विफलताओं के विरुद्ध जनजागरण के उद्देश्य से यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है. उन्होंने घोड़ाबांधा मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर पदयात्रा को सफल बनाएं. (नीचे भी पढ़े)

वरिष्ठ नेत्री मंडल प्रवासी श्रीमती कल्याणी शरण ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और सामूहिक प्रयास से ही बड़े जनआंदोलनों को सफलता मिलती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पदयात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों को इसमें शामिल करने की अपील की.मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर के दिशा निर्देश का घोड़ाबांधा मंडल पूर्ण रूपेण पालन करेगा और कार्यक्रम में मंडल की विशाल भागीदारी होगी. बैठक को पूर्व पार्षद गणेश सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया. बैठक में अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रभारी अनिल मोदी, प्रवासी कल्याणी शरण, पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री संतोष कुमार, उपाध्यक्ष दीपक महतो, विनोद कुमार, सुजीत कौर, बुद्धू गोराई, अनूप महतो, मनोज मंडल, श्रीमती पूजा गोराई, श्रीमती मंजू सिंह एवं श्रीमती सरस्वती गांगुली सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे.












