जमशेदपुर : आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया.वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.पुलिस की कार्रवाई में बागबेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वहीं, बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से गैर जमानती वारंट के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया.(नीचे भी पढ़े)
.इसके अलावा परसुडीह थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से कुल 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया.पुलिस ने सभी चारों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर दीपावली तक अपराध नियंत्रण, अवैध कारोबार पर रोक और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा. पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं.















