जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा स्टील से सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया. इसमें सर्वप्रथम टाटा स्टील से सेवानिवृत 24 कर्मचारियो को यूनियन के पदाधिकारियों ने एक-एक पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया और सम्मान स्वरूप एक-एक गिफ्ट कुपन भी भेंट की. टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने की. इस आयोजित सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु थे. (नीचे भी पढ़े)
सर्वप्रथम अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियो से एक-एक कर उनका कुशलछेम जाना और सेवानिवृत कर्मचारियो द्वारा उठाए गए मुद्दों का एक-एक कर जवाब दिया तथा यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. कार्यक्रम को संचालित करने के दरमियान महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने यूनियन के कार्यकलापों तथा यूनियन द्वारा किए गए कार्यों जैसे पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी. इसके बाद डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने भी सेवानिवृत कर्मचारियों को नई पारी के लिए शुभकामना दी. इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबू ने की. इस सभा में इन सभी के अलावा यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे आदि उपस्थित थे.













