जमशेदपुर: डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान बुधवार को एक युवक को गांजा और चिलम के साथ पकड़ा गया. अस्पताल परिसर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के इस्तेमाल और तंबाकू उत्पादों पर रोक लगाने के उद्देश्य से होमगार्ड जवानों की ओर से जांच की जा रही थी.इसी दौरान अस्पताल के मुख्य गेट पर जांच के क्रम में टीओपी चौक निवासी अखलाक के पास से गांजा और चिलम बरामद हुई. (नीचे भी पढ़े)
होमगार्ड जवान उसे पकड़कर पूछताछ केंद्र ले गए, जहां उससे पूछताछ की गई और उसकी हरकत पर कड़ी फटकार लगाई.बताया जाता है कि पकड़े जाने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कान पकड़कर दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही. इसके बाद होमगार्ड जवानों ने उसे भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया. अस्पताल परिसर में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान जारी रखने की बात कही.












