जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित मुखी समाज विकास समिति, झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी के नेतृत्व में मुखी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान शहर में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एसएसपी को अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया. मुलाकात के दौरान आगामी काली पूजा एवं दीपावली के मद्देनजर शहर में अवैध जुआ और नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की गई. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि त्योहारों के दौरान असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है, ताकि शहर में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बना रहे. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष टिक्की मुखी, प्रदेश महासचिव शंभु मुखी डूंगरी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी, प्रदेश सचिव बबलू करूवा, मंगल करूवा, जिलाध्यक्ष त्रिनाथ मुखी, जिला उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद मुखी, अर्जुन मुखी, महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता मुखी, जिला सचिव जितेंद्र सुनानी, संगठन सचिव प्रेम मुखी, महानगर महासचिव मोना सूर्यवंश, महानगर सचिव पप्पू मुखी, दीपक मुखी, हिमांशु मुखी, सरोज मुखी, ऋतिक मुखी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.












