जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ वरिष्ठ भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के आवास पहुंचे. पिछले दिनों काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह खनूजा के निधन पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं पीड़ा की घड़ी है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि त्रिलोचन सिंह एक बेहद जिंदादिल, मिलनसार और मददगार इंसान थे. वे हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे. उनका स्नेह, आत्मीयता और समाज के प्रति सहयोग का भाव सदैव स्मरण किया जाएगा. उनके जाने से परिवार और समाज को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं है. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.












