• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 5, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp protest against congress : लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व सीएम रघुवर दास, मधु कोड़ा, सरयू राय, सांसद विद्युत, विधायक पूर्णिमा समेत तमाम दिग्गज एक मंच पर दिखे, देखिए video

November 5, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के झूठे राजनीतिक एजेंडे, दोहरे मापदंड और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को जनता के बीच उजागर करने और लोकतंत्र की गरिमा और संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा के प्रति जनजागरण का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकाली गई. साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शहरवासियों का जनसैलाब उमड़ा. इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

पदयात्रा से पूर्व सुभाष मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया. पदयात्रा नेताजी सुभाष मैदान से प्रारंभ होकर बंगाल क्लब गोलचक्कर, बड़ा गोलचक्कर के सामने से होकर जमशेदपुर अक्षेस के कार्यालय के समीप पहुंचकर सम्पन्न हुई. जनसभा में स्वागत संबोधन करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पदयात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने किया. इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, पूर्व विधायक दुलाल भुइयां, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, योगेश मल्होत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, गुंजन यादव, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, राजन सिंह, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र राय समेत जिला पदाधिकारीगण, मोर्चा अध्यक्षगण विभिन्न मंडल अध्यक्षगण एवं हजारों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़े)

लोकतंत्र की दुहाई देने वाले ही संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर उठा रहे सवाल : संजय सेठ

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसकी नींव बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान पर टिकी है. लेकिन लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाले विपक्षी दल ही अराजकता और हिंसा फैलाकर सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं. सत्ता के बिना कांग्रेस की स्थिति पानी के बिना मछली जैसी हो गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय चुनाव आयोग, इवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रही है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने और करीब 13 करोड़ रोजगार अवसर सृजित करने जैसी उपलब्धियां देश की विकास यात्रा को दर्शाती हैं. उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल होकर नई ऊंचाइयां छू रहा है. संजय सेठ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए झारखंड के छात्र-युवाओं के मुद्दों पर उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठाए और विकास एवं देशहित के मुद्दों पर पांच मिनट की खुली बहस की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर विश्वास करती है, जबकि विपक्ष झूठ और नकारात्मकता के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन खोजने में लगा है. (नीचे भी पढ़े)

वंशवाद की राजनीति नहीं, लोकतंत्र और जनता के जनादेश से चलेगा देश : रघुवर दास

जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, राजद और झामुमो जैसे वंशवादी दल सत्ता की छटपटाहट में देश में अराजकता फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन भारत वंशवादियों की मर्जी से नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र से चलेगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के साथ ही जनता ने वंशवादी राजनीति को नकारने का संदेश दे दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा और एनडीए पर विश्वास जताया है. आज देश के 22 राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकारें हैं और भारत ने वैश्विक स्तर पर अपना मान-सम्मान एवं गौरव बढ़ाया है. एसआइआर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कोई नई प्रक्रिया नहीं है, कांग्रेस शासनकाल में भी यह होता रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका से विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान से आए अवैध घुसपैठियों के कारण असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के संथाल परगना सहित कई क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय संतुलन प्रभावित हो रहा है. (नीचे भी पढ़े)

कांग्रेस को मतदाताओं पर भरोसा नहीं : सरयू राय

जदयू से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को देश के नागरिकों और वास्तविक मतदाताओं पर भरोसा नहीं है, उनका विश्वास घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं पर टिका है. मृत मतदाताओं एवं दूसरे स्थानों पर जा चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए विपक्ष की बेचैनी उसकी मंशा पर सवाल खड़े करती है. उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि जब देश में एसआईआर की प्रक्रिया नहीं होती थी, तब भी वे चुनाव क्यों हारते थे. (नीचे भी पढ़े)

लोकतंत्र को कांग्रेस ने पहुंचाया नुकसान : मधु कोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि देश में लोकतंत्र को सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पहुंचाया है. कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए 92 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलते हुए देश पर आपातकाल थोपने का काम किया. लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की दुहाई देने वाली कांग्रेस का अपना इतिहास लोकतंत्र की हत्या और सत्ता के अहंकार से भरा रहा है. कांग्रेस को पहले अपने अतीत का आईना देखना चाहिए, फिर दूसरों पर सवाल उठाने चाहिए. (नीचे भी पढ़े)

कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र के खिलाफ : सांसद
सांसद विद्युत वरण महतो ने संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले कांग्रेस एवं विपक्षी नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपमान से भरा रहा है. उन्होंने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अवैध घोषित किए जाने के बाद किस प्रकार सत्ता के दुरुपयोग और संवैधानिक व्यवस्थाओं को दरकिनार कर लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई, यह देश भली-भांति जानता है. इतना ही नहीं, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को अपमानित करने और उन्हें चुनाव में पराजित कराने के लिए रचे गए राजनीतिक षड्यंत्रों को भी देश भूला नहीं है. (नीचे भी पढ़े)

एसआइआर को लेकर भ्रम फैला रही है कांग्रेस : गोस्वामी

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि लगातार चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस अब चुनाव आयोग, इवीएम और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर जनता के बीच भ्रम और भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि देश में अब तक 12 बार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुका है, जिनमें 10 बार यह प्रक्रिया कांग्रेस शासनकाल में संपन्न हुई. दरअसल, मतदाता सूची से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाए जाने की आशंका से कांग्रेस और विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहता है, लेकिन भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत है और जनता विपक्ष के ऐसे मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी. (नीचे भी पढ़े)

संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है कांग्रेस : राज सिन्हा

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान से भरा रहा है. जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटा, विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद किया और सत्ता के लिए संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार किया, आज वही कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की सबसे बड़ी पैरोकार बनने का ढोंग कर रही है. चुनावों में लगातार मिल रही हार से हताश कांग्रेस भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. (नीचे भी पढ़े)

केंद्र की मोदी सरकार को अस्थिर कर देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस : पूर्णिमा

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और जनता के विश्वास को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है. चुनावों में लगातार मिल रही हार से हताश राहुल गांधी और विपक्षी दल केंद्र की भाजपा-नीत एनडीए सरकार को अस्थिर करने और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न चुनाव आयोग पर भरोसा है, न इवीएम पर और न ही उच्चतम न्यायालय सहित संवैधानिक संस्थाओं पर. लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रमाण है. देश की जागरूक जनता विपक्ष के ऐसे मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर
खबर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

November 5, 2026
Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा
खबर

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

November 5, 2026
Next Post
jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित 'मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन' में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा - आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्रांतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम भालुककोचा के समीप ट्रक और...

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

जमशेदपुर : दीपावली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड...

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए...

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा...

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका...

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. इसके अलावा 16 नवंबर...

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : अपने पैतृक गांव लई (जिला- पटना) में पुरेंद्र नारायण सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 30 लाख...

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

गिरिडीह : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित 'मारांग बुरू धोरोमगाड़...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News