जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए कहा की भाजपा मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं. केंद्र सरकार की विफलता छुपाने, वोट चोरी, चंदा चोरी, ऐपसटिन फाइल, महंगाई,मार्केट क्रैश, बेरोजगारी, पेपर लीक, अरुणाचल में चीन की घुसपैठ सहित देश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को छुपाने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर हर जिला में ये ढकोसला करने का निर्देश प्राप्त हुआ है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि देश की ये बदकिस्मती है कि जो सरकार देश में सरकार चला रहीं है वो लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन करती हैं, जब उन्हें अपनी नेतृत्व क्षमता पर भरोसा नहीं है तो ये ढकोसला करने से बेहतर है कि इस्तीफा देकर देश से अपनी गलतियों के लिए माफ़ी मांगे.उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति करना भूल गयी है, राहुल गांधी को कॉपी करने में ये भी भूल गयी है कि देश मे उनकी सरकार हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व से परेशान है, जो उन्हें खुद की सरकार का विरोध करने को और देश मे लोकतंत्र बचाने को कह रही हैं.














