जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में शुक्रवार दोपहर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई. इस दौरान राजस्थान सेवा सदन से बिष्टुपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब 12.30 से 1 बजे के बीच एक कैश वैन के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई. गाड़ियां जहां की तहां थम गई. धूप के कारण जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए. इस जाम में स्कूली बच्चे भी फंस गए. स्थिति ऐसी थी पैदल चलने वाले भी जाम में फंसे रहे. दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी. वहीं कैश वैन में चालक मौजूद नहीं था, जिसके कारण लोगों का आक्रोश बढ़ता गया. (नीचे भी पढ़ें)
करीब 15-20 मिनट तक राहगीर इस जाम में फंसे रहे. मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद नहीं थी, जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ा. धूप में बच्चे से लेकर दो पहिया वाहन तक फसे रहे. गौरतलब है कि धनतेरस से लेकर दिपावली तक जुगसलाई में खरीदारी के लिए लोग आते है और आज उन्हें भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है. यह दिश्य केवल आज का ही नहीं है. ऐसा जुगसलाई में अक्सर होता है. जुगसलाई शाखा के बैंक ऑफ बरौदा में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. इस कारण से कैश वाहन हो या अन्य सड़क पर ही गाड़ियां लगा कर अपने काम में लग जाती है.












