जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक के बच्चों ने बड़े उमंग और उत्साह के साथ विज्ञान से संबंधित अनेक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा और कल्पना शक्ति को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया. इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान से संबंधित कुल 20 मॉडल प्रस्तुत किए गए थे जो एक से बढ़कर एक महत्वपूर्ण तथ्यों से जुड़े थे जो हमारे दैनिक जीवन के अभिन्न अंग है. (नीचे भी पढ़ें)

बच्चों ने इलेक्ट्रिक हाईवे, पिनहोल कैमरा, ऑटोमेटिक फायर अलार्म, डिजास्टर अलर्ट, स्मार्ट सिटी, वाटर साइकिल, ए आई स्मार्ट फार्मिंग सिस्टम, टेलीस्कोप, हाइड्रोलिक पावर प्लांट एंड मैग्नेटिक एलिवेशन ट्रेन, वाटर डिस्पेंसर एंड होम सिक्योरिटी, वॉटर फिल्ट्रेशन सिस्टम, स्मार्ट एग्रीकल्चर आदि न केवल बनाया बल्कि उनके कार्य करने के सिद्धांत को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ समझाकर अपनी अद्भुत क्षमताओं और प्रगतिशील सोच का परिचय दिया. निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी बनाने वाले ग्रुप- आदित्य कुमार, पवन कुमार विश्वास, अंजन कुमार रजक, रवि दंडपत, संचिता नारायण देव को प्रथम, वॉटर फिल्ट्रेशन बनाने वाले ग्रुप – शुभम कुमार, राजवीर प्रसाद, अनिल मांझी, हर्ष राज को द्वितीय तथा डिजास्टर अलर्ट बनाने वाले ग्रुप- अंशु कुमार, साहिल कुमार सिंह, चिरंजीवी यादव, अंकित कुमार, हिमांशु कुमार को तृतीय घोषित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अतिरिक्त यू टर्न माउंटेन रोड सेफ्टी बनाने वाले ग्रुप- कुमार अभय, साहिल कुमार सिंह, नीरज कुमार उपाध्याय, अंशु कुमार सिंह, वैभव वर्मा और सेफ्टी मेजर्स बनाने वाले ग्रुप- सुहानी कुमारी, आराध्या सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, कीर्ति भारद्वाज, हिमांशु कुमार को अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर राज आर्यन ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया और अपने सुंदर वचनों से सभी का मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर गोविंदपुर ब्रांच की डायरेक्टर रूपा महतो, मनोज दास( समिति सदस्य), मीना गुप्ता तथा अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष भरे माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.












