जमशेदपुर : जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में आजसू छात्र संघ और युवा मोर्चा सदस्यता अभियान चला जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्रा एवं युवा शामिल हुए. आज शामिल हुए छात्रों को युवा प्रदेश संयोजक दीपक पांडे सभी को पार्टी का पट्टा पहन कर स्वागत एवं अभिनंदन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राज सिंह ने किया एवं संचालन जिला अध्यक्ष सोनू साव ने किया. जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सदस्यता ग्रहण करने वालों में विष्णु कुमार साहू – अध्यक्ष, उज्जवल उपाध्याय – सचिव, निमाई कुमार – मीडिया प्रभारी, रघुराज प्रताप सिंह – उपाध्यक्ष, युवराज सिंह – उपाध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार – प्रभारी, रोशनी कुमारी – उपाध्यक्ष, स्वाती कुमारी – सहसचिव, विकास कुमार – कोषाध्यक्ष, आर्यन कुमार – कार्यकारी अध्यक्ष, हर्ष कुमार – सह मीडिया प्रभारी, राखी कुमारी – सदस्य बनाये गये. कार्यक्रम में संचालन करते हुए सोनू कुमार साव ने कहा कि पूरा जिला कमेटी में आजसू छात्र संघ का परचम लहराएगा. उन्होंने संकल्प दोहराया कि छात्रों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए आजसू छात्र संघ सदैव तत्पर और अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष राज सिंह ने बताया कि आज महानगर नेतृत्व के प्रयास से पहली बार जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज कमेटी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि आजसू छात्र संघ अब केवल कॉलेज परिसरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र के छात्रों की समस्याओं की आवाज़ बनकर हमेशा मुस्तैद रहेगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित छात्र संघ के संरक्षक एवं युवा संयोजक दीपक पांडेय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि आजसू छात्र संघ अन्य सभी संगठनों से अधिक मजबूत रहेगा. उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस भ्रम में हैं कि आजसू कुछ नहीं है, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि आजसू सत्ता में न रहकर भी सड़क से लेकर सदन तक छात्रों की लड़ाई लड़ने का माद्दा रखती है. अतिथि के रूप में उपस्थित युवा जिला प्रभारी मंटू शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आजसू युवाओं की पार्टी है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के जनहित के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में छात्र और युवा इस संगठन में शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व कोल्हान कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार, युवा टीम से विकास कुमार, मिथुन कुमार, पप्पू कुमार, सूरज कुमार, प्रियंका, निधि, स्वाति, निकेता, राहुल, पवन सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र और युवा उपस्थित थे.












